देहरादून : पहाड़ का यह ‘शेरदिल जवान’ हुआ रवाना अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट क्लीमेंजारो को फतह करने

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने हुए रवाना.
देहरदून में SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया।

आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है । इनके द्वारा विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ (7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा दिनाँक 18 फरवरी से 28 फरवरी , 2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर सेनानायक SDRF द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पर्वतारोहण असीमित रोमांच, जोश, मनोरंजन तथा जोखिम से भरा साहसिक खेल है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। SDRF के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ के इस पर्वतारोहण अभियान के माध्यम से SDRF में एक साहसिक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अन्य जवान भी अभिप्रेरित होंगे व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो निश्चय ही भविष्य में उच्च तुंगता रेस्क्यू के दौरान विषम परिस्थितियों में भय व अवरोधों का डटकर सामना करने का साहस प्रदान करेगा ।

ALSO READ:  ऋषिकेश में बसंत उत्सव में निकली भगवान भरत नारायण जी की दिव्य आलौकिक डोली, लोगों ने लिया आशीर्वाद

फ्लैग ऑफ सेरेमनी में उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, कमल सिंह पंवार, निरीक्षक राजीव रावत, अनुराग, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह राणा, उप-निरीक्षक श्रीमती पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, सहायक उप- निरीक्षक आलोक चंद एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी शुभकामनाएं दी गयी।

ALSO READ:  ऋषिकेश : विक्रम ऑटो महासंघ ने निकाली महारैली, नगर निगम के द्वारा प्रस्तावित 27 की बसों के संचालन के विरोध में

Related Articles

हिन्दी English