देहरादून: प्रियंका गांधी उत्तराखंड में जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र, पत्र का नाम ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ रखा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : दो फ़रवरी को प्रियंका गाँधी उत्तराखंड में जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणा पत्र, इस बार घोषणा का पत्रा का नाम रखा है ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’.

कांग्रेस इसी थीम के साथ अपना चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने रखेगी। कांग्रेस ने इस बार घोषणा पत्र की जगह ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया है। दो फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इसे देहरादून में जारी करेंगी।वहीँ प्रियंका गाँधी के दो फरवरी का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका गाँधी का यह पहला चुनावी दौरा होगा उत्तराखण्ड का.

ALSO READ:  UK : देहरादून में हुए झारखंडी विकास शर्मा मर्डर मामले में दो गिरफ्तार अलग अलग राज्यों से, जानें मामला

इससे पहले श्रीनगर और अल्मोड़ा में जनसभा होनी थी लेकिन कोविड की वजह से स्थगित कर दिया गया. उसी दिन देहरादून में प्रियंका गाँधी वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : रामनगर ढेला पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल, बोले वन्यजीव संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles

हिन्दी English