देहरादून : मंत्री पद की शपथ लेते ही खो गया मोबाइल मंत्री जी का, अपील की…संपर्क करें और सावधानी बरतें करके

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : आज धामी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री जी का मोबाइल गायब हो गया. सितारगंज से युवा विधायक सौरभ बहुगुणा मंत्री बने हैं. ऐसे में जैसे ही उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली उसके बाद जेब टटोली तो मोबाइल फ़ोन गायब. अब नीचे मैदान में गायब हुआ या मंच पर यह पुलिस का काम है. लेकिन मंत्री जी का फोन तो गायब हो गया न….उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बाकायदा फेसबुक पेज पर भी दी है. जिसमें लिखा है. जिसको मिली मुझसे फेसबुक पेज पर संपर्क कर सकते हैं और किसी को कॉल आती है तो सावधानी बरतें.सौरभ बहुगुणा सबसे युवा मंत्री के तौर पर धामी कैबिनेट में शामिल हुए हैं.

ALSO READ:  UK : जिला प्रशासन ने विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा  

ये लिखा है फेसबुक पेज पर- ” जरूरी सूचना -आज देहरादून परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेरा मोबाइल फोन (IPhone 13) कहीं गिर गया है। ऐसे में अगर आप में से किसी को भी मोबाइल मिलता है तो आप मेरे फेसबुक पेज पर मुझसे संपर्क करें। अगर मेरे कांटेक्ट नंबर से किसी के पास कोई भी कॉल आता है तो कृपया सावधानी बरतें”

ALSO READ:  ऋषिकेश : कल CM योगी आयेंगे अपने गाँव पंचूर

Related Articles

हिन्दी English