देहरादून : विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश : देवभूमि उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कर्मठ कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा योग्य नेतृत्व की दिशा सफलता का आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार श्री अजेय कुमार जी के निर्देशन में बिहार में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, उसी प्रकार 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनता का विश्वास — यही भाजपा की विजय का वास्तविक आधार हैं। उत्तराखंड में विकास और सुशासन की निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य कर रही है।भेंट के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, आगामी चुनावी तैयारियों तथा जनहित के मुद्दों पर भी सार्थक विमर्श हुआ। डॉ. अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी उत्तराखंड में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।



