देहरादून : मेयर सुनील गामा और शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल 1537 करोड़ बजट का हिसाब दें : अभिनव थापर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कुछ घंटों की बारिश से देहरादून सिटी में कई क्षेत्रों में पानी लबालब भर गया है. स्मार्ट सिटी देहरादून के नाम पर करोड़ों रुपये लगा दिए गए हैं लेकिन हालात जस की तस. यह आरोप लगाया है कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने. बाकायदा राजपूत रोड जैसे पॉश इलाके का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला है.आज सुबह का वीडियो उन्होंने डाला है. स्मार्ट सिटी के नाम पर 1537 का हिसाब उन्होंने देहरादून सुनील गमा और शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से मांगा है.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मिले DG आईटीबीपी

उन्होंने सवाल किया 1537 करोड़ स्मार्ट सिटी देहरादून के नाम लगा दिए कम बजट नहीं है यह, और नालों से ओवर फ्लो हो कर गन्दा पानी अंदर गलियों, सड़कों में बह रहा है.दोनों इसका हिसाब दें. सबसे महंगे इलाके राजपूत रोड का वीडियो डाल कर उन्होंने आरोप लगाया है हजारों करोड़ रुपये देहदन समृत सिटी के नाम पर लगा कर निगम और सरकार द्वारा मिलकर लूटा जा रहा है. वाटर लॉगिंग का वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके द्वारा अपलोड किया गया है. थापर ने साफ़ कहा यह जिम्मेदारी मेयर गामा और शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की है. उन्होंने आरोप लगाया 1537 के सरकारी धन की लूट का संदेह हो रहा है. क्योँकि काम कुछ दिखा नहीं और कुछ घंटों की बारिश से परिणाम सामने है. अभी मानसून सीजन आगे आना है. ऐसे में क्या हालात होगी शहर की भगवान् जाने.

ALSO READ:  UK : IIFL बैंक की मनमानी; डीएम का एक्शन; अंजाम सर्वविधित, सम्पति नीलाम; शाखा पर तालबन्दी तय

Related Articles

हिन्दी English