देहरादून : लुसुन टोडरिया को UKD में मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया

देहरादून : लुसुन टोडरिया को UKD में मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. इसी हफ्ते लुसुन उक्रांद में शामिल हुये थे. जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ने वाली उक्रांद में युवा नेता आने से धार दिख रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में ये युवा पार्टी को फायदा पहुचाएंगे और आम जन की आवाज बन कर उभरेंगे, ऐसा उत्तराखंड का आम जन टक टकी लगाए बैठा है. लुसुन ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, “आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती जी द्वारा मुझे मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया । मैं केंद्रीय अध्यक्ष एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ ।मैं संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और हमारे मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।आप सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इस अभियान में अपना सहयोग और समर्थन दें, ताकि हम मिलकर उत्तराखंड के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बना सकें।
जय उत्तराखंड।”




