देहरादून : मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के नेतृत्व में आईएफएस अधिकारी दी बधाई नववर्ष पर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :        मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।

ALSO READ:  ऋषिकेश : श्री भरत मिलाप आश्रम में महंत नारायण दास महाराज की महंताई हुई


मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।     इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

ALSO READ:  UK : राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) टीम ढालवाला द्वारा निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में कबीर चौरा आश्रम, ऋषिकेश में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

हिन्दी English