देहरादून : गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे : मुख्यमंत्री

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

ALSO READ:  ऋषिकेश: महाशिवरात्रि पर्व एवं शारदीय कांवड़ यात्रा में लगे पुलिस बल की क्षेत्राधिकारी श्रीनगर द्वारा  की गई विस्तृत ब्रीफिंग

Related Articles

हिन्दी English