देहरादून : खुश खबरी: 27 मार्च से जौलीग्रांट (देहरादून) से पंतनगर के लिए एक और हवाई सेवा बढ़ी, अब “इंडिगो” भी उड़ान भरेगी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के पंतनगर के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू हो रहे है.27 मार्च से. ऐसे में राजधानी देहरादून और गढ़वाल क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी. कुमाऊं के 6 जिलों को काफी फायदा होगा. आपको बता दें, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। अब यहां से 27 मार्च से पंतनगर के लिए इंडिगो की हवाई सेवा शुरू हो रही है।

इससे पहले भी यहां से एलाइंस एयर पंतनगर के लिए हवाई सेवा दे रहा है।यात्रियों को अब आवागमन में काफी सुविधा होगी. यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी और 1:50 बजे विमान पंतनगर पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान पंतनगर से दोपहर 2:10 पर देहरादून के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 3:00 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डा पर पहुंचेगा। इसके बाद यह जौलीग्रांट से 3:20 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और शाम 4:05 बजे पंतनगर पहुंच जाएगा। पंतनगर 20 मिनट रुकने के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगा। शाम 5:35 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश के कृष्णा नगर में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई, जताया आभार

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि 27 मार्च से दिल्ली से पंतनगर होकर देहरादून आने वाली और देहरादून से पंतनगर होकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं शुरू हो रही है। बताया कि यह विमान इंडिगो एयरलाइंस का 78 सीटर एटीआर विमान होगा। यह दिल्ली से सीधे पंतनगर जाने वाले और पंतनगर से देहरादून आने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी होगा। बताया कि वर्तमान में भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एलायंस एयर 68 सीटर एटीआर विमान पंतनगर के लिए सेवा दे रहा है। जो दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट होते हुए पंतनगर जाता है।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में राहुल गाँधी ने अपने खिलाफ लगे आरोपो को बताया निराधार, जानें मामला

Related Articles

हिन्दी English