देहरादून : डीएम ने ली नमामि गंगे कार्यों की समीक्षा बैठक, ऋषिकेश में कहाँ-कहाँ क्या होना चाहिए क्या अड़चने आ रही हैं, अधिकारियों ने क्या कहा ? सब जानिये इस रिपोर्ट में

बैठक में ऋषिकेश से सम्बंधित कुछ सुझाव आये, कुछ समस्या बताई गयी अधिकारियों के द्वारा, कुछ निर्देश दिए गए डीएम देहरादून द्वारा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश : नमामि गंगे कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर ऋषि पर्णा सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी सोनिका ने पिछली बैठक के कार्य वृत्त की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों में सतर्कता बरतने और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में समिति के नामित सदस्य एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने नमामि गंगे योजना के तहत ऋषिकेश लक्कड़ घाट स्थित 26 एमएलडी एसटीपी के निकट 20 एकड़ भूमि पर खाली पड़े तालाबों को जनहितकारी योजनाओं जिनमें साहसिक पर्यटन,नौकायन एवं राज्य मत्स्य पालन केंद्र की स्थापना कराने का आग्रह किया।समिति सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि उक्त खाली पड़ी भूमि एवं तालाबों का मत्स्य पालन विभाग द्वारा पूर्व में मुआयना किया जा चुका है।इसमें सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वन्य स्थापित कर संवाद करने की जरूरत है।समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सबंधित अधिकारियों को अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी देहरादून ने संजय झील के विकास कार्यों में हो रही देरी के उत्तर में उपप्रभागीय वनाधिकारी ऋषिकेश स्पर्श काला ने ऋषिकेश स्थित जैवविविधता पार्क में बजट की कमी के कारण सुरक्षा दीवार निर्माण लम्बित होना बताया।

ALSO READ:  UK : डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

सम्बंधित मामले में मुख्य विकास अधिकारी को बजट सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने और विकास कार्यो की समय समय पर आख्या लेने के लिए कहा गया।दूसरी ओर ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में सौंग नदी से सुरक्षा दीवार निर्माण सम्बन्धी कार्यवाही में गति लाने के सिंचाई विभाग को डीएम द्वारा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन माफियाओं एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।उधर गोविंद नगर स्थित कूड़े के डम्प पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कूड़े को हटवाने के लिए नगर निगम को सख्त निर्देश दिए गए।समिति के नामित सदस्य सुदामा सिंघल ने ऋषिकेश गंगा तट बहत्तर सीढ़ी पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया।जिस पर नगर निगम को त्वरित संज्ञान लेने को कहा गया है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी से मिले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार  प्रसून जोशी ने

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल ,एसएनए चन्द्र कान्त भट्ट,केंद्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारी डॉ आर क़े चतुर्वेदी,स्वजल परियोजना प्रबन्धक आशीष कठैत,पेयजल निगम देहरादून के अधिशासी अभियंता हेम जोशी,सिंचाई विभाग के उपखण्ड अधिकारी अनुभव नौटियाल, जल संस्थान के सहायक अभियंता एच के बंसल,पेयजल निगम के परियोजना अभियन्ता दीपक वत्स,गुरमीत सिंह,नामित सदस्य पंकज गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English