देहरादून : बेरोजगार संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही की है…जानिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. बेरोजगार संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए..इन बिंदुओं पर कार्यवाही की है-
1-राज्य सरकार पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच को हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराएगी।

2-सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है। हाई कोर्ट पहले ही यह अवधारित कर चुका है कि जांच सही हो रही है इसलिए प्रकरण की सीबीआई नहीं करायी गई।

ALSO READ:  UK :गुरमत संगीत बाल विद्यालय, ऋषिकेश ने गोल्डन जुबली आयोजन कर एक मजबूत नींव रखी भविष्य के लिए

3-आंदोलनरत युवाओं की एक मांग पटवारी भर्ती में प्रश्नपत्र बदले जाने की थी। लोक सेवा आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 12 फरवरी को होने जा रही पटवारी परीक्षा के प्रश्न पत्र नए सिरे से तैयार किए गए हैं।

ALSO READ:  मुनि की रेती :सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी के खिलाफ अभियान में चालान कर 1400 का जुर्माना

4-सख़्त नकल विरोधी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

5- राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है।

तमाम मांगों पर कार्यवाही किए जाने से आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

Related Articles

हिन्दी English