देहरादून : मुख्यमंत्री ने किया ‘‘कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान ’’ पुस्तक का विमोचन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में प्रो सावित्री कैड़ा जन्तवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान (बीसवी सदी) पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का स्वतंत्रता संग्राम, जन आंदोलनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी रही है।

ALSO READ:  मुनि की रेती : पूर्व सभासद व एक अन्य व्यक्ति द्वारा लगाए जा रहे टेंडर प्रक्रिया में धांधली व घूस लेने के आरोप निराधार : नीलम बिजल्वाण

मुख्यमंत्री ने प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल के इन सामयिक विषयों पर शोध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के व्यापक हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. जंतवाल इतिहास अनुसंधान, सामाजिक आर्थिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही है।इस अवसर पर विधायक  सविता आर्या, अपर मुख्य सचिव  आनन्द वर्धन, सचिव  दिलीप जावलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री धामी ने दिया राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन

Related Articles

हिन्दी English