देहरादून : आम जनता से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुनी जनसमस्यायें

जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता :धामी 
  • प्रदेश के विकास के लिये किये गये वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन :धामी 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

ALSO READ:  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

ALSO READ:  UK : रामनगर ढेला पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल, बोले वन्यजीव संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles

हिन्दी English