देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गायिका शुभा मुद्गल द्वारा रचित गीत ’चलो आदि कैलाश चलो’ म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया

ख़बर शेयर करें -

देहरादून :     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय देहरादून में गायिका शुभा मुद्गल द्वारा रचित गीत ’चलो आदि कैलाश चलो’ म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में राज्य सरकार द्वारा पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश एवं ओम पर्वत क्षेत्र में सैलानियों के लिए अवस्थापना विकास के विभिन्न कार्य गतिमान हैं। शीघ्र ही आदि कैलाश, ओम पर्वत तथा व्यास घाटी के दर्शनों हेतु हैली यात्रा भी संचालित किया जाना प्रस्तावित है।      इस अवसर पर सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव  पूजा गर्ब्याल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English