देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

पर्यावरण मित्रों हेतु 2 लाख के बीमे की व्यवस्था की जायेगी

ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा
  • पर्यावरण मित्रों का सफाई-धुलाई भत्ता बढ़ाया जायेगा :पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : 7 फरवरी को नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और सभी 40 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने, पर्यावरण मित्रों हेतु 02 लाख रूपये के बीमे की व्यवस्था किये जाने तथा पर्यावरण मित्रों का सफाई-धुलाई भत्ता बढ़ाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के ढ़ांचे (पर्यावरण मित्रों सहित) पुनरिक्षित किये जाने की भी घोषणा की। इस संबंध में उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सचिव नगर विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

ALSO READ:  38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत टिहरी झील कोटी कॉलोनी में रोइंग खेल प्रतियोगिताएं हुई शुरू

इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English