देहरादून : कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य हुईं BJP में शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल हो गयी है. इससे पहले सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. अब हो सकता है इस चुनाव संजीव आर्य और सरिता आर्य एक दूसरे के सामने फिर से दिखें, पहले सरितया आर्य कांग्रेस में थी संजीव भाजपा में उस समय संजीव आर्य 7 हजार वोट से ज्यादा से सरिता आर्य को हराया था. इस बार सरिता आर्य भाजपा में आ गयी है संजीव कांग्रेस में वापस चले गए हैं. ऐसे में हो सकता है दूसरे के सामने फिर से दिखें नैनीताल सीट पर.अभी भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने प्रेताशी घोषित नहीं किये हैं.

ALSO READ:  UPCL द्वारा पहली बार नवीनतम तकनीकी के प्रयोग से होगी 'ओवरड्राल' की स्थिति पर नियंत्रण...जानें

नैनीताल में कांग्रेसी नेता हेम आर्या भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। हेम आर्या 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर नैनीताल से निर्दल चुनाव लड़े, तब डन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा। फिर 2018 में उन्‍होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। हेम ने 2012 में भाजपा की ओर से नैनीताल सीट पर चुनाव लड़ा था। तब वह 5000 वोटों से सरिता आर्य से पराजित हुए थे। अब हेम और सरिता आर्य भाजपा में ही हैं। ऐसे पार्टी से टिकट के लिए दोनों हर स्‍तर पर जोर लगाएंगे, लेकिन एक को समझौता करना ही पड़ेगा। वहीं सरिता ने टिकट के लिए ही कांग्रेस छोड़ी है तो उनका दावा अधिक मजबूत माना जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English