देहरादून : उत्तराखंड में मदरसों पर होगी कार्रवाई,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदनराम दास ने अधिकारियों को दिए निर्देष

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि प्रदेश में 425 मदरसे हैं जिनमें से 192 मदरसों को सरकार ग्रांट देती है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: धामी सरकार का एक और बड़ा फैसला. अब देवभूमि उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई करने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए है.अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि उनके पास लगातार इस तरीके की शिकायतें मिल रही थी कि बिना मान्यता के मदरसे चल रहे हैं.जिस वजह से मदरसों से पास आउट होने वाले बच्चों को कक्षा छठवीं में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है,जिसके चलते उन्होंने प्रदेश के सभी मदरसों की शिक्षा विभाग से मान्यता को लेकर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं.

ALSO READ:  UK : कोतवाली नगर क्षेत्र मे हुई युवती की हत्या के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में गठित की SIT

कैबिनेट मंत्री चंदन दास का कहना है कि प्रदेश में 425 मदरसे जिनमें से 192 मदरसों को सरकार ग्रांट देती है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से मदरसों को बजट दिया जाता है. जो मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं उन मदरसों का बजट रोका जाएगा. वही मदरसों में राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि जब प्रदेश में अभी बिना शिक्षा विभाग की मान्यता के मदरसे चल रहे हैं तो फिर शिक्षा विभाग के नियम कैसे मदरसों पर लागू कराया जाए. इसलिए पहले मदरसों को शिक्षा विभाग की मान्यता दिलाई जाएगी उसके बाद सभी नियम मदरसों पर लागू कराए जाएंगे.

ALSO READ:  नैनीताल: मुख्यमंत्री  धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English