ऋषिकेश : पुराना रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला

ऋषिकेश : गुरूवार को यानी दिनाँक 12.03.2026 को राजकीय चिकित्सालय से सूचना मैमो प्राप्त हुआ कि 108 रायवाला द्वारा एक अज्ञात मृतक पुरुष को पुराना रेलवे स्टेशन परिसर ऋषिकेश से मृत अवस्था में राजकीय चिकित्सालय लाया गया है । सूचना पर चिकित्सालय जाकर जानकारी की गयी तो 108 कर्मी द्वारा बताया गया कि रेलवे पुलिस की सूचना पर शव को लेकर आये थे मौके पर इसका कोई परिजन मौजूद नहीं था । शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्डम / शिनाख्त हेतु एम्स ऋषिकेश मोर्चरी में रखा गया है ।
हुलिया – आँख कान नाक औसत, उम्र लगभग 60 वर्ष, रंग गंहुँवा, कद लगभग 5 फुट 5 इंच, सफेद दाढ़ी मूंछ एंव सिर के बाल भी सफेद है ।
पहनावा – स्लेटी रंग की गर्म हाफ गोल गले की टीशर्ट, सफेद कथई रंग की लाईनदार हाफ शर्ट, महेंदी रंग का अन्डर वियर जिसकी नीली पट्टी में PARK SIDE लिखा है, काले रंग का लोवर जिसमें स्टीकर NY NEW YORK CITY लिखा है, पैरो में काले रंग के जूते GUIDIO कम्पनी



