मासाप का शव मिला गधेरे में स्कूटी संग, 13 सितम्बर से थे लापता

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
अल्मोड़ा :  दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक जो मकड़ाऊं से अल्मोड़ा के लिए निकले थे ।घर नही पहुंचने पर थानाध्यक्ष दन्या  जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकडा़ऊ से पनुवानौला लगभग 30 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया।सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17/09/2024 को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेरे  में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों,स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया ‌।शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है।
ALSO READ:  UK: हरिद्वार में वनों से निकलकर आबादी में पहुंच रहे हाथियों का व्यवहार में बदलाव

Related Articles

हिन्दी English