ऋषिकेश : श्री राम तपस्थली में महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया संतों और भक्तों के बीच

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन भाजपा संजय जोशी ने भी लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को श्री राम तपस्थली ब्रह्मपुरी मे बड़ी धूमधाम के साथ सभी संत समाज विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

सभी प्रांतों से आए साधकों ने अपने गुरु के जन्मदिवस पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही दर्शन महाविद्यालय के ऋषि कुमारों ने स्वस्तिवाचन कर  कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं नगर निगम की महापौर  अनीता मंमगाई द्वारा महाराज श्री को उत्तरीय पुष्पा हार पगड़ी पहनाकर सुशोभित किया।

अवसर पर माननीय सुबोध उनियाल ने विराट संत सम्मेलन में बोलते हुए कहां की संतों का जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता आ रहा है। अगर संत नहीं होते तो पृथ्वी में ज्ञान देने वाला गुरु परंपरा नहीं होती और हम सभी मानव मात्र अंधकार में जी रहे होते अगर आज हम संस्कारवान चरित्रवान हैं और अपनी अपनी धर्म को मान रहे हैं। उसका जीता जागता उदाहरण संत समाज ही है, जो हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं।हमारे वैदिक परंपरा सनातन पद्धति को गुरुओं के द्वारा बताई गई विद्या को हम ग्रहण करते और उसका अनुपालन करते हैं।पौराणिक समय में राजा महाराजा अपने बच्चों को गुरुकुल भेजा करते थे। आज के परिवेश में हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। फर्क इतना ही है वहां संस्कारवान बनते थे।आज के परिवेश में बच्चों को हम संस्कारवान नहीं बना पा रहे हैं।क्योंकि गुरुओं का आशीर्वाद गुरु परंपरा को हम नहीं पहचान पा रहे हैं।

ALSO READ:  नेशनल गेम्स...फूलचट्टी में होने वाली “सलालम प्रतियोगिता” के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  चन्द्रमोहन सिंह ने किया ब्रीफ पुलिस बल को

संजय जोशी भी पहुंचे आश्रम में, लिया आशीर्वाद-

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संजय जोशी भी आश्रम में पधारे उन्होंने भी संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया।2001-2005 के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने उस संगठन का नेतृत्व किया, जिसने भाजपा को नौ राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार) में विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम बनाया।

ऋषिकेश महापौर अनीता मंमगाई ने भी महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज जी को बधाई देते हुए कहा कि हम मानव मात्र बड़े भाग्यशाली हैं कि हम अपने गुरुओं का जन्म दिवस मना रहे हैं।कार्यक्रम का शानदार संचालन मंहत रवि प्रपन्नाचार्य द्वारा किया गया।जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज महंत अरुण दास महाराज, मंहत रवि देव शास्त्री महाराज, महंत स्वामी दिनेश दास महाराज,

ALSO READ:  खेल भूमि बनने के लिए उत्तराखंड ने लगा दी है लंबी छलांग...जानें

महामंडलेश्वर बिंद्रावन दास महाराज रामटेक, पीठाधीश्वर स्वामी अजय भैया,
महंत लोकेश दास महाराज,
महंत स्वामी गोपालाचार्य महाराज,
महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज,
महंत केशव स्वरूप महाराज,
महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज,
महंत महावीर दास महाराज,
महंत प्रमोद दास महाराज,
योगीराज स्वामी अखंडानंन्द महाराज महंत राम महाराज,महंत  मोनी बाबा‌ महाराज,
महंत स्वामी शिवानंद महाराज,
मंहत स्वामी चक्रपाणि महाराज,
महेंद्र वल्सल प्रपन्नाचार्य महाराज,
माननीय माननीय कृषि मंत्री सुबोध उनियाल,
अनीता मंमगाई महापौर नगर निगम ऋषिकेश,
अभिषेक शर्मा,राम चौबे, हैप्पी सेमवाल, कपिल गुप्ता, पवन शर्मा, चेतन शर्मा,पार्षद विजय बडोनी, मनीष मनवाल, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल, ज्योति सहगल, असर्फी राणावत, गौरव सहगल, राजीव गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, गौरव केंथुला आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English