गृहमंत्री अमित शाह के आगामी उधम सिंह नगर के दौरे की तैयारी को लेकर CS ने ली बैठक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को जनपद उधम सिंह नगर में    गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
 देहरादून : बैठक में   मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और  व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने  कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें तथा उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें।संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें।इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK : RSS से जुड़ना उनके लिए गर्व का विषय है कि वे विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन से जुड़े हैं :CM धामी

Related Articles

हिन्दी English