देवप्रयाग : ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में संविधान दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
देवप्रयाग : ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में संविधान दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को संविधान दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पल्लवी भट्ट BA प्रथम वर्ष, प्रिया BA द्वितीय वर्ष और तनुजा बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉक्टर सोनिया ने मंच संचालन करते हुए सविधान की उपयोगिता महत्व और आज के संदर्भ में छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। स्वतंत्रता से पूर्व भारत और आज के संवैधानिक महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉक्टर अर्चना धपवाल ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं व नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। जहां एक और संविधान हमें मौत का अधिकार प्रदान कर हमें हक दिलाते हैं, वही मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराते है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ गुरु प्रसाद थपलियाल जी (भूगोल विभाग) ने आज के संदर्भ में संविधान के महत्व को बताया ।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रंजू उनियाल, डॉ सर्जन राणा, डॉ सरिता पवार, डॉ शीतल, डॉ दिनेश नेगी व डॉ दिनेश टम्टा ने अपने विचारों को संविधान दिवस के रूप में प्रस्तुत किया।