डोईवाला : मनरेगा पर प्रहार के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष तेज, कुड़ियाल गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत थानों मंडल कांग्रेस द्वारा कुड़ियाल गांव में ग्रामीणों के साथ एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।सभा के दौरान मनरेगा श्रमिकों को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भेजा गया पत्र वितरित किया गया। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने, बजट में कटौती करने तथा योजना के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने को गरीब विरोधी कदम बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की गई है।
सभा को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की रीढ़ है और कांग्रेस पार्टी इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप को समाप्त कर इसे महज एक औपचारिक योजना में बदलना चाहती है, जिसे कांग्रेस सड़कों पर उतरकर रोकने का काम करेगी। आने वाले दिनों में डोईवाला क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई दया योजना नहीं बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त गरीबों का अधिकार है। भाजपा सरकार नाम बदलने और नियमों में बदलाव कर इसकी पहचान और उद्देश्य को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस इस अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
थानों मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट व पूर्व प्रधान महेश कुकरेती ने कहा कि मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ गरीबों के पेट पर हमला है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा में किए जा रहे सभी श्रमिक विरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं और योजना को पहले की तरह मजबूती दी जाए।नुक्कड़ सभा में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान महेश कुकरेती,प्रधान राहुल मनवाल,करण रावत,विमल किशोर तिवारी, बलबीर सिंह मनवाल,अनुज बहुगुणा,सबल मनवाल, मनजीत कृशाली,आशा बिष्ट,अनीता राठौर,भारती कृशाली,दीपमाला जोशी,सुनीता, स्वाति,मीणा बहुगुणा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : THDC इंडिया लिमिटेड में 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Related Articles

हिन्दी English