ऋषिकेश:कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जाएंगे माणा, प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे नटराज चौक, माणा के लिए हुए रवाना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कल से माणा से होगी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा माणा पहुचेंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए। इससे पहले रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के नटराज चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से उनका स्वागत। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी साथ में जाने वाले थे लेकिन थोड़ा विलंब होने की वजह से हो सकता है थोड़ी देर में जाएंगे या फिर बाई एयर भी जा सकते हैं।महरा यहां से वे सीधे माणा  के लिए रवाना हो गए जहां कल से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी।

नटराज चौक पर पहुंचने पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ किया स्वागत। इसके बाद वे सीधे चमोली जिले के माणा गांव पहुंचेंगे और कल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत वहां से करेंगे। कुछ दिन पहले बद्रीनाथ धाम के दर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी माणा गांव पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया था।

ALSO READ:  (युवा खिलाड़ी) यमकेश्वर की वैष्णवी जोशी ने चेन्नई में झटका गोल्ड मैडल

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राज्य में राजनीतिक पारा गरम हो चुका है और ऐसे में कांग्रेस के लिए यह कितनी संजीवनी साबित होगी यात्रा, आने वाला समय बताएगा। लेकिन राजनीतिक पंडितों का मानना है कहीं ना कहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा एक नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।

आपको बता दें उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। 14 से 19 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली जाएंगी। राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपेंगे। साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी रोपे जाएंगे।

ALSO READ:  ऋषिकेश: श्यामपुर में हुई रायशुमारी, "कांग्रेस संगठन सृजन" कार्यक्रम के तहत

राज्य में यात्रा के दौरान राहुल द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, कानून व्यवस्था समेत सभी ज्वलंत मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा को बल देने के लिए स्थानीय स्तर पर भी यात्राएं निकालने का कार्यक्रम तय कर दिया है।

वहीं इस मौके पर कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय रावत पूर्व ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी व एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English