ऋषिकेश में कांग्रेस ने उठाये सवाल भाजपा के कॉलेज के अन्दर सदस्यता अभियान चलने पर, बताया गैरकानूनी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस के बरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने इसे गैर कानूनी बताया
  • जहां एक ओर एनएसयूआई से जुड़े छात्र संघ अध्यक्ष को छात्रसंघ समारोह करवाने की जायज मांग पर  पुलिस से उसके साथ धक्का मुक्की करवाई जाती है. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के लोगों को ऐसा करने से रोका नहीं जाता ; जयेंद्र 
जयेंद्र रमोला, कांग्रेस नेता
ऋषिकेश :  शुक्रवार को  दिनांक 4.10.24 को श्रीदेव सुमन पी जी कॉलेज ऋषिकेश में भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा बैनर लगा कर बीजेपी की सदयस्यता अभियान चलाया गया. जो कि गैर कानूनी है. सरकारी शिक्षण संस्थानों में एक संगठन विशेष का सदस्यता अभियान चलाना सही नहीं. जहां एक ओर एनएसयूआई से जुड़े छात्र संघ अध्यक्ष को छात्रसंघ समारोह करवाने की जायज मांग पर  पुलिस से उसके साथ धक्का मुक्की करवाई जाती है. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के लोगों को ऐसा करने से रोका नहीं जाता ।रमोला ने कहा की कहीं न कहीं इससे साफ प्रतीत होता है, कि आज कोई भी भाजपा का सदस्य नहीं बनना चाहता, तो ये सत्ता के प्रभाव से सरकारी संस्थानों में जाकर वहां बैठे शिक्षकों के प्रभाव से ऐसा कार्य करवा रहे हैं. जोकि शर्मनाक और गैर कानूनी है। महाविद्यालय की प्राचार्य को उक्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए. जिन्होंने व्यक्तिगत कार्य के लिए सरकारी संस्थान का गलत उपयोग किया. अगर महाविद्यालय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता तो साफ जाहिर होगा कि महाविद्यालय प्रशासन कोई न कोई स्वार्थ वश ये कार्य अपनी सहमति से करवा रहा है जो कि सही नहीं.
ALSO READ:  UK : हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

Related Articles

हिन्दी English