ऋषिकेश के श्यामपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली के लिए कांग्रेस की बैठक हुई

Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : मंगलवार को यानी  दिनांक 9/12/2025 को श्यामपुर ब्लॉक कार्यालय में आगामी 14 दिसंबर 2025 को  “वोट चोर गद्दी छोड़”  विशाल रैली नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होगी.  इसी कड़ी में आज श्यामपुर ब्लॉक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कुचल रही है। देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से कराह रही है, लेकिन सरकार जनता की बात सुनने के बजाय सत्ता के अहंकार में चूर है।अब समय आ गया है कि देश का हर नागरिक अपनी आवाज बुलंद करे और यह स्पष्ट संदेश दे — “वोट चोर गद्दी छोड़”। जनता के भरोसे को तोड़ने वाली सरकार को अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली यह विशाल रैली केवल विरोध का स्वर नहीं, बल्कि परिवर्तन की एक नई शुरुआत होगी। यह रैली देश के प्रत्येक नागरिक की उम्मीदों, अधिकारों और असली लोकतंत्र की वापसी की लड़ाई का प्रतीक बनेगी।पूर्व प्रधान सतीश रावत महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और संस्थाओं पर हो रहे हमलों से परेशान है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ही वह ताक़त है जो जनता की आवाज़ बनकर खड़ी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है.आगामी 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” विशाल रैली देश में परिवर्तन का शंखनाद करेगी। इस रैली में श्यामपुर क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनता शामिल होगी. जो  दिल्ली तक अपनी बुलंद आवाज़ पहुंचाएगी. ताकि केंद्र की सरकार को जनता की वास्तविक पीड़ा सुनाई दे सके।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही,ग्राम प्रधान शबनम देवी, कुशाल सजवाण, हर्षपति सेमवाल, मनमोहन रावत, सुन्दर सिंह रावत, कांता प्रसाद कंडवाल, राजेन्द्र गैरोला, रामस्वरूप राणाकोटि, बलदेव नेगी, जीत सिंह रागंड, ऋषि सिंघल, सुमित चौहान, कमल सिंह रागंड, निर्मल रागंड, सुनील दत्त शर्मा, रोहित नेगी,राजेंद्र दरियाल, देव पोखरियाल, जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English