ऋषिकेश के कृष्णा नगर में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई, जताया आभार

- न सरकार है न कोई पद फिर भी आम जन के मदद को आगे आये पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला
- आमजन ने जताया आभार रमोला का, स्ट्रीट लाईट न होने से हो रही थी परेशानी, अन्ध्रेरे में रौशनी भरने का अच्छा प्रयास
ऋषिकेश : गुरूवार को यानी दिनांक 20/02/2026 को कृष्णा नगर कॉलोनी में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की हुई. जिसमें स्थानीय मातृशक्तियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या बनी हुई है. जिसके कारण बच्चों व महिलाओं को शाम के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा तत्काल पहल करते हुए कॉलोनी में 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई गईं. जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और लोगों को राहत मिली.
मौके पर मौजूद महिलाओं एवं युवाओं ने इसके लिए जयेंद्र रमोला का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है.र क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए हमें हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए. मैं भले ही किसी पद में नहीं हूँ. परन्तु मैं हमेशा हर व्यक्ति और समाज की मदद के लिये तत्पर रहता हूँ. ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों की मदद हो सके. रमोला ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे.



