कांग्रेस देहरादून प्रभारी प्रकाश जोशी पहुंचेंगे गुरूवार को ऋषिकेश बैठक और राय शुमारी करने निकाय चुनाव से पहले

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश महानगर कांग्रेस के संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव के संबंध में कल दिनांक– 19/12/024 को एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 1:30 बजे से देहरादून रोड स्थित इन्द्रमणी बडोनी चौक के निकट “जयश्री फार्म” वेडिंग पॉइंट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं जिला देहरादून प्रभारी प्रकाश जोशी* महानगर कांग्रेस ऋषिकेश के संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारीयों एवं कांग्रेसजनों, तथा मेयर/पार्षद प्रत्याशियों के साथ “निकाय चुनाव” तैयारियों को लेकर क्रमवार बैठक/संवाद करेंगे । इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी को अपनी बात कहने का समय मिल सके, इसलिए सभी का समय निश्चित किया गया है l
समय वार्ड नं.
1:30 से 2:30 — 1 से 10 तक
2:30 से 3:00 — 10 से 20 तक
3:00 से 3:30 — 20 से 30 तक
3:30 से 4:00 — 30 से 40 तक
4:00 से 5:00– वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ राय शुमारी बैठक तत्पश्चात मेयर प्रत्याशियों दावेदारों से वार्ता कर कार्यक्रम समापन होगा.



