CO नई टिहरी ओशिन जोशी पहुंचे मूलधार, नुक्सान का जायजा लेने

टिहरी : मूलधार इलाके में गत रात्रि बारिश के चलते कई घरों में नुक्सान हो गया था. उसके बाद CO नई टिहरी ओशिन जोशी पहुंची नुक्सान का जायजा लेने. तेज बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची CO नई टिहरी.गत देर रात्रि तेज वर्षा और अंधड़ से कस्बा टिहरी के *मूलधार की वाल्मीकि बस्ती में* घरों को नुकसान हो गया था । दिनांक 27 5 2025 को CO नई टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी द्वारा जान माल की खैरियत और तेज वर्षा के कारण हुए नुकसान की जानकारी हेतु वाल्मीकि बस्ती मूलधार का भ्रमण किया गया।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस परिपेक्ष में हर संभव मदद देना का आश्वासन लोगो को दिया गया।इससे पूर्व गत रात्रि सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी अजय जाटव पुलिस दल बल के रात में ही उक्त स्थान पर पहुंच गए थे। और लोगों को सुरक्षित निकलने में सहायता की गई थी।