CM योगी की माता को एम्स ऋषिकेश ने दी छुट्टी, गयी घर

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सरिता देवी को एम्स के डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है।  वह यहां से घर चली गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर को उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। रुटीन चेकअप के तहत उनको वृद्ध जनों के वार्ड (जिरियाट्रिक वार्ड) में अलग से रखा गया था। छठी मंजिल में वृद्धावस्था के चलते जो भी शारीरिक समस्याएं होती हैं उसी के तहत उनका रुटीन चेकअप के लिए उनको यहां पर भर्ती किया गया था। गुरुवार को एम्स के डॉक्टर ने उनको छुट्टी दे दी है और वह अपने घर यानी गांव पंचर चली गई है। डॉ मीनाक्षी धर के नेतृत्व में एम्स की डॉक्टर की टीम उनका उपचार कर रही थी। इस दौरान उनके कई टेस्ट किये। जो नार्मल आये हैं।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री धामी ने दी राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति.......जानें

एम्स की तरफ से जानकारी देते हुए  प्रो. संजीव कुमार मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक एम्स ऋषिकेश ने बताया, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है। 

यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी  सावित्री देवी (उम्र 84 वर्ष) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था।  वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री देवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी हैं। जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी को दोपहर समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

Related Articles

हिन्दी English