बागेश्वर: उत्तरायणी मेले का शुभारंभ करेंगे आज सीएम धामी, ये है कार्यक्रम

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर:  सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 जनवरी शनिवार को करेंगे उत्तरायणी मेले का शुभारंभ। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को 01.45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रस्थान कर 02.50 बजे डिग्री कॉलेज मैदान हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे।

ALSO READ:  UK :कांग्रेस ने कोटद्वार में पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा  की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दे कर उन्हें याद किया

02.55 बजे हैलीपैड से प्रस्थान कर 03.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत पहुंचकर उत्तरायणी मेले, प्रदर्शनी/स्टॉलों का शुभारंभ एंव विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 04.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत से प्रस्थान कर 04.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ भेंट वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री 04.20 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 04.30 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपैड से टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ALSO READ:  UK : संदिग्ध ई-मेल मिलने के बाद पौड़ी पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय व कलेक्ट्रेट परिसर में की व्यापक सुरक्षा जांच

Related Articles

हिन्दी English