देहरादून:सीएम धामी ने इगास-बग्वाल और देवउठनी एकादसी पर्व पर गौ पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

ALSO READ:  भारत सरकार द्वारा "राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index & SMRI) योजना" के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य को श्रेणी-सी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त, ₹ 100.00 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | मुख्यमंत्री  धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |

Related Articles

हिन्दी English