दिल्ली : MCD चुनाव में मुख्यमंत्री धामी की प्रचार वाली 10 सीटों पर भाजपा ने की जीत हासिल, स्टार प्रचारक के तौर पर रहे सफल
राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव 2022 के परिणाम आज आ चुके हैं।आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर एमसीडी पर कब्जा जमा लिया है।वहीं दिल्ली की बात करें तो आप ने विधानसभा के बाद अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया है।
नगर निकाय के 250 वार्डो के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।मैदान में कुल 1,349 उम्मीदवार थे। देखा जाए तो इस साल की शुरुआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था। रविवार को हुए थे चुनाव।
दिल्ली नगर निगम यानी कि एमसीडी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रचार किया था जिन सीटों पर प्रचार किया था उनम से 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसमें हुए सफल हुई है। एमसीडी चुनाव में एक नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड भाजपा को सौंपी थी 36 सीटें। पार्टी हाईकमान ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड संगठन को 36 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और भाजपा उत्त्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इन में से 20 सीटें पार्टी ने जीती है। भट्ट ने बताया कि पर्वतीय मूल के 9 में से 6 पत्याशी जीते हैं। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार की किए गए कामों पर प्रवासियों ने भी समर्थन देकर यह साबित कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां प्रचार किया था वह कुल 22 सीटें हैं साथ ही 3 सीटों पर रोडशो भी किया गया था। इनमें बुराड़ी, विनोद नगर, पटपड़गंज, यमुना विहार, मंडावली,नजफगढ़, छावला, द्वारका,शाहदरा समेत 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे हैं। 183 कहां जाए स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफल रहे हैं।
उत्त्तराखण्ड मूल के जो प्रत्याशी जीते हैं वे हैं।
- वीर सिंह पंवार
- रवि नेगी
- नीमा भगत
- नीतू बिष्ट
- यशपाल कैंतुरा
- रूबी रावत
- मोनिका पंत
भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से देखा जाए तो अपना ही दांव उल्टा पड़ गया पूर्वी दिल्ली में निगम होता तो भारतीय जनता पार्टी का बनता मेयर। दूसरी बात है तीन की जमानत इस चुनाव में जब्त हुई है। भारतीय जनता पार्टी के 10 और कांग्रेस के 108 प्रत्याशियों की लुटिया भी डूबी।
दिली में सांसदों की बात करें तो मीनाक्षी लेखी रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा। रमेश बिधूड़ी के क्षेत्र में 13 सीटें जीत पाई है भाजपा 23:00 पर आप कांग्रेस पर एक ने जीत हासिल की हंसराज हंस के क्षेत्र की बात करें तो 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 27 पर आप एक पर कांग्रेस अन्य एक ने जीत हासिल की है। मीनाक्षी लेखी के इलाके की बात करें तो 25 सीटें कुल है भारतीय जनता पार्टी ने 5 आम आदमी पार्टी ने 20 कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है।प्रवेश वर्मा की बात करें तो कुल 38 वार्ड हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 13 में जीत हासिल की आम आदमी पार्टी ने 24 कांग्रेस ने एक पर जीत हासिल की गौतम गंभीर के इलाके की बात करें तो कुल वार्ड है 36 दिन में 22 ने भारतीय जनता पार्टी जीती है 11:00 पर आम आदमी पार्टी 3:00 पर कांग्रेस मनोज तिवारी के इलाके की बात करें तो कुल 41 वर्ड है 20 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है आम आदमी पार्टी 15 कांग्रेस 5 सीटों पर जीती है डॉक्टर हर्षवर्धन के क्षेत्र की बात करें तो कुल 30 वार्ड हैं उनके क्षेत्र में जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 16 आम आदमी पार्टी ने 14 कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। दिल्ली में कुल 7 लोकसभा की सीटें हैं। सातों सीट भारतीय जनता पार्टी की है। जिसमें मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी और डॉ हर्षवर्धन हैं।
अब पार्षदों का चुनाव खत्म हो गया है लेकिन अभी मेयर चुना जाना बाकी है। महिला मेयर चुनी जानी है दिल्ली में। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के ट्वीट से जरूर खलबली मची हुई है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब बारी दिल्ली के महापौर के चुनाव की है यह इस पर निर्भर करेगा कि करीबी मुकाबले में कौन संख्या बल जुटा सकता है नामांकित पार्षद किस तरीके से वोट करते हैं आदि उदाहरण के लिए चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर है।
आम आदमी पार्टी ने 134 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल पर विराम लगा दिया है 250 वार्ड वाले नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीट जीतकर टक्कर दी है कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिली है जबकि 3 वोट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की इस जीत पर दिल्ली वास पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सभी दलों से एक साथ आने का आग्रह करेंगे यों का आभार व्यक्त किया है।