देहरादून : शहीद हवलदार प्रदीप थापा के अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, दी श्रद्धाजंलि

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ALSO READ:  ऋषिकेश : नालंदा शिक्षण संस्थान के मेधावी छात्रों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में चयन

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Related Articles

हिन्दी English