देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी  दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी  अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी  दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था।

ALSO READ:  UK : CM धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

आपको बता दें उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी  अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मिले DG आईटीबीपी

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, डीजीपी  अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक  बकुल सिक्का मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English