देहरादून :  मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति थलीसैंण और खटीमा के लिए…जानिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति–
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण के 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण से 01 लाख 02 हजार 673 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

मुख्यमंत्री ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा की अवस्थापना सुविधा के विकास हेतु प्रदान की स्वीकृति-

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजनान्तर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा, ऊधमसिंह नगर में बाउंड्रीवाल, गेट एवं गार्ड रूम बनाये जाने हेतु 1 करोड़ 83 लाख 78 हजार रू. की भी स्वीकृति प्रदान की है।

ALSO READ:  UK: ऋषिकेश एम्स में डेंटिस्ट ने युवक के बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सर्जरी कर सुधार किया

Related Articles

हिन्दी English