मुख्यमंत्री धामी ने फ़िल्म “कर्तम भुगतम” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’
  • राज्य सरकार फिल्म निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक-मुख्यमंत्री
  • सूचना महानिदेशक ने भी डेब्यू पर ऋषभ को दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।

ALSO READ:  UK : CM धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ श्री बंशीधर तिवारी ने भी ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति में यहां फिल्म निर्माण पर सब्सिडी से लेकर तमाम अन्य प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी उससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की आर्थिकी में भी इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होगा।ज्ञातव्य है कि दून निवासी वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के सुपुत्र ऋषभ कोहली ने अपनी पहली फिल्म कर्तम-भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

ALSO READ:  UK : मंत्री सुबोध उनियाल ने कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Related Articles

हिन्दी English