चम्पावत : राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा में स्नातकोत्तर स्तर पर होगी हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों की पढ़ाई

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत :उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा (चंपावत) में हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों में भी अब स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में स्नातकोत्तर स्तर पर उक्त विषयों में पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में अब उच्च शिक्षा विभाग ने हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षायें प्रारंभ करने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

ALSO READ:  UK : गढ़ महिला उत्थान समिति 8 मार्च महिला दिवस पर भट्टोंवाला ग्रामसभा से मातृ शक्तियों को मॉं सुरकंडा देवी मन्दिर निशुल्क यात्रा को लेकर जायेंगीं

 

Related Articles

हिन्दी English