चमोली :UKD ने बंड क्षेत्र के 13 गाँवों के बूथ अध्यक्षों का गठन कर उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  रविवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल #UKD के बंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की एक अतिआवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष सुदर्शन नेगी की अध्यक्षता में राजपूत होटल पीपलकोटी में आहूत की गई।      इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुदर्शन नेगी द्वारा कहा गया कि बंड क्षेत्र के 13 गाँवों के सभी बूथ अध्यक्षों का गठन कर उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दे दी गई है और आज उन्हें प्रशिक्षण हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। साथ ही गैरसैंण विधानसभा घेराव के दौरान आशीष नेगी के बहाए गए आँसू 2027 के चुनाव में सैलाब बनकर भाजपा-कांग्रेस को देवभूमि से साफ कर देंगे।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि शहीदों के संकल्प को पूरा करना है तो बंड क्षेत्र के घर-घर तक उक्रांद को पहुंचाना है। संगठन मंत्री अंकित पंत ने कहा कि उक्रांद की विचारधारा और मूल निवासियों के हितों से सम्बंधित विचारों को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।       दशोली प्रभारी सूरज नेगी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष हर बूथ व राजस्व ग्राम पर कम से कम 10 लोगों की एक टीम नियुक्त करें जिसमें हर वर्ग-समाज के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाय।        केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उक्रांद सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी चुनावी तैयारी में जुट चुका है और बहुत जल्दी घर घर पहुँचकर जनता को उक्रांद की विचारधारा से अवगत कराया जाएगा। सभी बूथ अध्यक्षों के माध्यम से “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान की सुरुआत कर दी गयी है, जिसका परिणाम बहुत जल्द दिखाई देगा।          इस अवसर पर आशीष डंडरियाल, सुनील नेगी, अजय श्रीवास्तव, आशीष रावत, भारत भूषण, रोहित नेगी, अजय पँवार, विष्णु पँवार, भूपेंद्र नेगी, अजय कुमार, भरत कुँवर आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  कोटद्वार: माइक्रोफाइनेंस जैसे सशक्त माध्यमों से जब हमारी ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी हम गाँवों से हो रहे पलायन को रोकने में सफल होंगे : कुसुम कंडवाल

Related Articles

हिन्दी English