ऋषिकेश : सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डी. एस. बी. ऋषिकेश 31 पदकों के साथ रहा उपविजेता

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सीबीएसई के द्वारा निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें देश के सभी राज्यों के विद्यालयों द्वारा लगातार प्रतिभाग किया जा रहा है इसी क्रम में डी.एस. बी. के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा अपने उत्कृष्ट कौशल एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से डी.एस. बी. का परचम देश में लहरा रहा है.

एस. एम. पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार में 16 से 18 अक्टूबर 2023 तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में 71 विद्यालयों के लगभग 413 प्रतिभागियों डी.एस.बी. ऋषिकेश के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से पदक तालिका में (17 स्वर्ण, 09 रजत, 05 कांस्य पदक) द्वितीय स्थान हासिल किया । पदकों का विवरण इस प्रकार हैं –

ALSO READ:  ऋषिकेश :कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 16 फ़रवरी के राजभवन घेराव की बनी रणनीति

1-अंडर -14 रिकर्व बालक वर्ग* में अर्जुन कंस्वाल (1 स्वर्ण 1 रजत पदक)।वर्णित रावत, मनीष कंडीयल दीपांचल मिश्वान (एक – एक स्वर्ण)।अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग* में अनुष्का,( 1-स्वर्ण ,2कांस्य) उन्नति जोशी, मोयरा थपलियाल, आहना सकलानी (एक – एक स्वर्ण पदक) 2-अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में आराध्य चैहान , जिया, साँची (एक – एक रजत पदक) आराध्य मौर्य, (1स्वर्ण ,2 रजत पदक) अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट (2 स्वर्ण पदक 1 रजत) अर्णव बिष्ट, आरव गोयल (एक – एक स्वर्ण पदक), 3-अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में अर्पित सिंह जटुडी (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक) आदित्य वर्धन रमोला, ओजस पैन्यूली, यश रावत ( 1-1 स्वर्ण पदक), *4-अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग में शिवांश मल्होत्रा, कबीर सिंह, कृष्णा मेहता, देवोजीत रावत ( एक- एक स्वर्ण पदक) 4-अंडर -19 रिकर्व बालिका वर्ग अनुष्का पटवार, ध्वनि भट्ट ने कांस्य पदक हासिल किया. अंत में प्रधानाचार्य ने खेल विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।विद्यालय के चेयरमैन परम पूज्य ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

ALSO READ:  देहरादून में अर्जुन शर्मा मर्डर मामले में पुलिस ने किया खुलाशा, माँ और दो सहयोगी भी गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English