ऋषिकेश : थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दोबट्टा के पास कार गिरी, 1 युवती की मौत 3 घायल, एम्स रेफर

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दोबट्टा के पास एक वाहन सड़क से नीचे गिरने से 1 युवती की मौत हो गयी। 3 घायल हो गए। घायलों को निकालने के लिए स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची।जो वाहन गिरा वह Eco स्पोर्ट्स गाड़ी बताई जा रही है। कार का नंबर देखकर  ऋषिकेश की बताई जा रही है। दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई है।लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक मृतक युवती का नाम रिद्धि पुत्री  रोहित बब्बर, निवासी- R 5 राज कुंज गाजियाबाद (उम्र 19 वर्ष) है।गाड़ी का नंबर  UK 14 8151 है।

ALSO READ:  पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन 

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम यानी दिनांक 02-12-2022 को समय 19.30 बजे जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र दोबटा तिराहे के पास एक गाड़ी इको स्पोर्ट्स खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी| जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे| जिनमें से दो व्यक्ति घायल हैं और दो गंभीर रूप से घायल होने पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर प्राइवेट वाहन से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया| जंहा पर एक गंभीर रूप से घायल लड़की को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है|

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर जिले में हादसे ने छीनी घर की खुशियां,तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ली युवक की जान

नाम पता घायल और मृतक-

1. वंश पुत्र  राजेश लांबा, निवासी-गली नंबर 4, आशुतोष नगर ऋषिकेश (उम्र 20 वर्ष)

2. अदिति पुत्री  सुनील, निवासी-टावर नंबर 4, फ्रेंच को अपार्टमेंट गुड़गांव (20 वर्ष)

3. सानिया पुत्री  आशीष कथुरिया, निवासी- हाउस नंबर 388162 वसंत कुंज, दिल्ली (उम्र 19 वर्ष) सीरियस है।

4. रिद्धि पुत्री  रोहित बब्बर, निवासी- R 5 राज कुंज गाजियाबाद (उम्र 19 वर्ष) जिसकी मौत हो गयी है।

संबंधित मामले में लक्ष्मण झूला पुलिस जांच में जुट गई है वही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

हिन्दी English