ऋषिकेश-कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचन्द अग्रवाल ने एमपी के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया विवादित बोल की निंदा की और कांग्रेस की मानसिकता और विचारधारा पर सवाल उठाया

Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता  राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल को लेकर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री डा. अग्रवाल ने विवादित बोल की निंदा की और कांग्रेस की मानसिकता और विचारधारा पर सवाल उठाया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा वाली नहीं है। अब आए दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लिए मौत का सौदागर, औकाद दिखा देंगे, रावण और मोदी की हत्या जैसे बयान दे रहे हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश: कांग्रेसियों की हुई बैठक, "25 वर्षों में क्या खोया क्या पाया" विषय पर

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि भारत की सभ्य जनता ऐसे मानसिकता रखने वाले नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। ऐसी मानसिकता रखने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बोल विद्वेष की पराकाष्ठा को दर्शाते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का इतिहास गाली देने का रहा है।

ALSO READ:  ऊखीमठ नगर पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पंचायत मदमहेश्वर मेला समिति ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जानें मामला

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण देश की जनता प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रति आदर व सम्मान की दृष्टि से देखते है, उनकी देश के प्रति अपार भक्ति, विकासशील, संघर्ष, विचारधारा को पूरा विश्व मान रहा है।

Related Articles

हिन्दी English