जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा कीर्तिनगर तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन

Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग : शुक्रवार को  जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा कीर्तिनगर तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने आरोप लगाते हुए कहा,  राजधानी में उपनल कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की माँग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर है लेकिन तानाशाह भाजपा सरकार द्वारा उनकी मांगों को न मानते हुए पूरे प्रदेश में 6 महीने के लिए एसमा कानून लागू कर दिया गया। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है एक तरफ हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारी के पक्ष में निर्णय दिया की सरकार शीघ्र उपनल कर्मचारियों को नियमित्तिकरण करे उन्हें समान कार्य समान वेतन दे दूसरी तरफ भाजपा सरकार हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्रदेश में एसमा कानून लगा रही है।
इसी परपेक्ष में आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कीर्तिनगर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य एवं मगत राम मटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी निर्णय ले रही है युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है साथ ही कर्मचारियों के भविष्य के साथ भाजपा का यह तानाशाही फैसला भाजपा के दौहरे चरित्र को दर्शाता है। भाजपा सरकार को शीघ्र न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उपनल कर्मियों को नियमित्तिकरण करने की ओर काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, श्याम लाल आर्य, राम लाल नौटियाल, मंगत राम मटियाल,मीनाक्षी पोखरियाल, गम्मा सिंह, भीम सिंह नेगी, उत्तम कंडियाल, राजेंद्र रावत, हर्षमणी किर्थवाण, वीरेंद्र राणा, उदय रावत, आशुतोष रावत, अनिल कुमार, प्रदीप थपलियाल, विनीत आर्य, अनुज थपलियाल, पंकज जोशी,सतीश लखेड़ा, साजन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English