ऋषिकेश : आवारा सांडों के आतंक से तीर्थ नगरी की जनता खौफजदा: डॉ राजे नेगी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-शहर में इन दिनों आवारा सांड के आतंक से लोग खौफजदा हैं। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर घूमते आवारा मवेशियों के कारण लोग डर के साए में जीने को बाध्य हैं।शहर की सड़कों के साथ अब उग्रसैन नगर में भी आवारा सांडों ने उत्पात मचा रखा है।यह कहना है डॉक्टर राजे नेगी का. शहर में साडों के आतंक का आलम यह कि वे सड़क के बीचों बीच चलना या अड़कर बैठना अपनी शान समझते हैं।दिन में दो चार बार शहर में यातायात रोकने में इनका पूरा हाथ होता है।दो साडों के बीच युद्व शुरू होने पर दोनों तरफ का यातायात ठहर जाता है।ऐसे हालात में यातायात पुलिसकर्मी भी सिर्फ तमाशा देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाते।नगर निगम की हालत यह है कि सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। आवारा पशुओं के आतंक से शहर में रोजाना कोई न कोई राहगीर इनका शिकार होकर चोटिल होता रहता है।कई बच्चे,महिलाएं और बुजुर्ग ऐसे हैं जिनको अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश :राज्य निर्माण सेनानियों ने UGC मामले पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया

इस गंभीर समस्या पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी ने नगर निगम से उग्रसैन नगर में आवारा सांड एवं नगर के मुख्य मार्गो में रोजाना घूमते निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने हेतु गुहार लगाई। नेगी ने बताया कि पिछले काफी समय से हरिद्वार रोड स्थित उग्रसैन नगर कालोनी में आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है। जिससे कि कालोनी में आते जाते समय भय का माहौल व्याप्त है। खास तौर से स्कूली बच्चो एवं सुबह शाम सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिको को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उग्रसैन नगर सोसायटी के उपाध्यक्ष एम एस राणा ने बताया कि मौखिक रूप से नगर निगम को सूचित करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई जिसके चलते कालोनी वासी चिंतित है।

ALSO READ:  (VIDEO) UK : मोतीचूर रेंज में झुंड से बिछुड़ा शिशु हाथी, नहीं कर पा रहा हाइवे पार

Related Articles

हिन्दी English