उत्तराखंड में विधायक का हुआ लंबी बीमारी के बाद निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुड़की : उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी के विधायक का निधन हो गया है।मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे । दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका निधन हुआ ।

लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले ही मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था। सोमवार की सुबह सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया। जिससे पूरे कस्बे व आस पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है।

ALSO READ:  UK : गढ़ महिला उत्थान समिति 8 मार्च महिला दिवस पर भट्टोंवाला ग्रामसभा से मातृ शक्तियों को मॉं सुरकंडा देवी मन्दिर निशुल्क यात्रा को लेकर जायेंगीं

विधायक सरवत करीम अंसारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। ऐसा बताया गया है कि वह 3 दिन से वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली है।

ALSO READ:  UK :(VIDEO) चाकू-छुरी वाला प्यार ! आपसी विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल

Related Articles

हिन्दी English