अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का शव मिला घर पर, आत्महत्या की आशंका
नूर पहले एयर होस्टेस थी, ओशिवारा में फ़्लैट में मिला शव

मुंबई : सोमवार को फिल्म नगरी में एक अभिनेत्री का शव मिला है. अभिनेत्री नूर मालाबिका दास के निधन की खबर आ रही है। नूर ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या की है। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका ‘द ट्रायल’ सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं।




