बागेश्वर : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: (हिमांशु गढिया) बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हिरासत में लिया है।बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव में आचार संहिता को देखते हुए लिया हिरासत में गया ।

बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है हर दिन रोचक होता जा रहा है भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता यहां डेरा डालकर के प्रचार कर रहे हैं। और अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे है तो वहीं चुनाव के इस दौर में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार भी आज बागेश्वर पहुंचे हुए थे उनके बागेश्वर पहुंचने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।बाद में गिरफ्तारी हुई।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह ७ मार्च को, CM ने तैयारियों की समीक्षा

पुलिस के द्वारा विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। वहीं बॉबी पवार के साथियों के द्वारा बताया जा रहा है कि वह केवल बाबा बागनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें अचानक हिरासत में ले  लिया गया। वही कोतवाली पुलिस बागेश्वर द्वारा कोतवाली  की सुरक्षा भी  बढ़ाई गई है।

ALSO READ:  UK : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में  यात्रा पूर्व तैयारियों की देहरादून में   समीक्षा बैठक

Related Articles

हिन्दी English