कार के अन्दर युवती युवती के लहू लुहान शव मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

शनिवार दिन और यूरोप वालों का  वेलेंटाइन दिवस… पर्व विदेशी है मौत भारत में हो रही हैं…हमारे देश में इतने पर्व  हैं उनको युवा नहीं मनाएंगे…..ऐसे में दो युवा की जान चली गयी. पुलिस के मुताबिक़,  ऐसा प्रतीत हो  रहा है  प्रेम प्रसंग के चलते पहले युवक ने युवती  की गोली मार कर हत्या की फिर खुद गोली मारी ली. मामला सेक्टर १०७ का है. थाना सेक्टर 39 का लगता है. दादरी रोड पर सर्विस रोड पर खड़ी मिली कार. यहाँ शनिवार सुबह राहगीरों को एक कार के अन्दर दो शव होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक और युवती कार के अन्दर लहू लुहान हालत में पड़े मिले. युवक की पहचान दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी सुमित के तौर पर हुई है. जबकि युवती का नाम रेखा बताया जा रहा है.जो सलारपुर गली नंबर २ की निवासी बताया जा रहा है. वह एक फैक्टरी में काम करती थी.  कार अन्दर से लॉक थी..पुलिस ने ग्लास तोड़ कर बाहर निकाले शव… मामले में पुलिस जाँच में जुट गयी है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. क्या मामला था ? क्योँ गोली मारी गयी यानी सूसाइड है या किसी ने मारी गोली, यह सब पुलिस जांच के बाद सामने आएगा. पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट भी आएगी.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में डबल मर्डर, युवक और युवती के मिले शव, एक की पहचान हुई

Related Articles

हिन्दी English