यूपी : बिहार में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने सुल्तानपुर में मनाया विजय उत्सव

- 2027 यूपी चुनाव में भी मिलेगी बंपर व प्रचंड जीत : सुशील त्रिपाठी
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ रूझानों में बिहार चुनाव में मिल रही प्रचंड व बंपर जीत पर भाजपाइयों ने तिकोनिया पार्क में पटाखे व मिष्ठान के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी व एक – दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न व विजय उत्सव मनाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बिहार जीत पर सभी को बधाई देते हुए कहा यह अद्भुत व अविश्वसनीय जीत है।उन्होंने कहा एनडीए के सुनामी में महागठबंधन का जंगलराज, भ्रष्टाचार व परिवारवाद धाराशाई हो गया है।यह प्रचंड जीत विकास व सुशासन की जीत है। बिहार की जनता का जनादेश ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है।पीएम मोदी व सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हैं।बीजेपी ने 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।रुझानों में भाजपा गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।यह भी कहा आगामी 2027 के यूपी चुनाव में भाजपा बंपर व अभूतपूर्व जीत प्राप्त करेगी।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा बिहार में डबल इंजन सरकार लगातार जनता के भरोसे पर खरी उतर रहीं हैं। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, डॉ डीएस मिश्रा,रुपेश सिंह, आनन्द द्विवेदी,प्रदीप शुक्ला,बबिता तिवारी,चन्दन नारायन सिंह, पूजा कसौधन,अखिलेश जायसवाल,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,रामेन्द्र प्रताप सिंह,हिमांशु गुप्ता,दिनेश चौरसिया,राजेश सिंह,मनोज मौर्य,सौरभ पांडे,अनुज प्रताप सिंह, राजेश दूबे निर्माण, राजकुमार सोनी,राहुल भान मिश्रा,राजीव सिंह बबलू, अफजल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



