बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा विजयी….पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 मतों से हराया

Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2405 मतो से हराया है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

ALSO READ:  रामनगर: प्रधानमंत्री मोदी के “इकोलॉजी से इकॉनमी” मंत्र से प्रेरित वन मंत्री सुबोध उनियाल ने “कॉर्बेट फॉल” को जनमानस को समर्पित किया

आज उपचुनाव की मतगणना हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार से 2405 वोट अधिक पाए। पार्वती दास को 33247 और बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। वहीं 1257 वोट नोटा को मिले। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी की जीत के आंकड़े सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खुशी की लहर छा गई। इस उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। पार्वती दास ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है।

Related Articles

हिन्दी English